HomeBreaking NewsGood News : जवाहर नवोदय का क्षत—प्रतिशत रहा बोर्ड परीक्षा परिणाम, विज्ञान...

Good News : जवाहर नवोदय का क्षत—प्रतिशत रहा बोर्ड परीक्षा परिणाम, विज्ञान में उत्पल सिंह और वाणिज्य में अंकित रहे टॉपर

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) 12 वीं की परीक्षा के घोषित परिणाम में जवाहर नवोदय विद्यालय, गंगरकोट, नैनीताल का परीक्षाफल उच्च-गुणवत्ता के साथ शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में उत्पल सिंह तथा वाणिज्य में अंकित नेगी ने किया सर्वोच्च अंक हासिल कर टॉप किया है।

उल्लेखनीय है कि जवाहर नवोदय में अध्यनरत विज्ञान-वर्ग के छात्र-छात्राओं ने इस बार भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। जिसके लिए विद्यालय प्राचार्य राज सिंह का मार्ग निर्देशन व शिक्षक—शिक्षिकाओं का सबसे अहम योगदान रहा है।

विज्ञान वर्ग में उत्पल सिंह ने 97.4% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। द्वितीय स्थान श्वेता शर्मा 97% तथा अंजलि गोस्वामी 97% ने हासिल किया। तृतीय स्थान भाष्कर भट्ट ने 96.4% अंकों के साथ प्राप्त किया है।

वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान पर अंकित रहे उन्होंने 96.2% अंक प्राप्त किये हैं। द्वितीय डिम्पल आर्या 95.4% तथा तृतीय स्थान खुशी तेवतिया ने 94.2% अंकों के साथ प्राप्त किया है।

छात्र-छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के प्राचार्य राजसिंह, उप प्राचार्य एच.स. जीना व समस्त शिक्षकों ने सन्तोष व्यक्त करते हुए सभी छात्र—छात्राओं व अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments