HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : तूल पकड़ा जागेश्वर धाम में गाली—गलौज का मामला, सेवादल...

Almora News : तूल पकड़ा जागेश्वर धाम में गाली—गलौज का मामला, सेवादल व एनएसयूआई कार्यकताओं ने फूंका सांसद धीरेंद्र कश्यप का पुतला

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd Ad

भाजपा सांसद धीरेंद्र कश्यप द्वारा आस्था का केंद्र जागेश्वर धाम में की गई अभद्रता का मामला अब तूल पकड़ गया है। एसएसयूआई के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ताओं ने यहां चौघानपाटा में अभद्रता के आरोपी भाजपा नेता का पुतला फूंक गुस्से का इजहार किया।

पुतला दहन के मौके पर गोपाल भट्ट ने कहा कि एक तरफ भाजपा नैतिकता की बात करती है, मंदिरो और धर्म के नाम पर राजनीति करती है और दूसरी तरफ ये लोग आस्था केन्दों में आके गाली—गलौज के साथ अस्मिता का मजाक बनाते हैं। मनीष तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन अल्मोड़ा से सांसद कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। साथ ही उन्हें भाजपा संगठन, पार्टी व पद से हटाया जाना चाहिए।

सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक ने कहा कि पहाड़ों में आके खुलेआम गुंडागर्दी किया जाना पूरे सामाजिक व्यवस्था को प्रभावित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

इस मौके पर सेवा दल अध्यक्ष धौलादेवी मनीष तिवारी, अभिषेक बनौला जिला सचिव अल्मोड़ा हिमाशु कनवाल, त्रिलोक चौहान, गौरव अवस्थी, कमल उपाध्याय, पंकज कनवाल, विकास बोरा, गौरव भंडारी, सचिन मनराल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments