अल्मोड़ा—बागेश्वर को गैरसैंण में शामिल करने के खिलाफ जन संघर्ष मोर्चा निकालेगा रथयात्रा, तमाम विधानसभाओं तक जायेगी यात्रा, संयोजक मनोज बिष्ट भय्यू की प्रेस वार्ता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा कुमाऊं की ऐतिहासिक राजधानी रहे अल्मोड़ा एवं बागेश्वर को गैरसैंण मंडल में शामिल किए जाने के खिलाफ युवा जन संघर्ष मोर्चा अल्मोड़ा…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कुमाऊं की ऐतिहासिक राजधानी रहे अल्मोड़ा एवं बागेश्वर को गैरसैंण मंडल में शामिल किए जाने के खिलाफ युवा जन संघर्ष मोर्चा अल्मोड़ा ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। मोर्चा संयोजक व युवा नेता मनोज बिष्ट भय्यू ने आज प्रेस वार्ता करके इस फैसले के खिलाफ रथ यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया है। यह रथ यात्रा कल मंगलवार को अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपद में निकाली जायेगी।
मनोज बिष्ट ने कहा कि गैरसैंण को अल्मोड़ा जनपद में शामिल किये जाने के फैसले का सबसे पहले विरोध जन संघर्ष मोर्चा ने किया था। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा व बागेश्वर की जनता को विश्वास में लिए बगैर सरकार ने इस तरह का जन विरोधी फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि नव नियु​क्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यदि कैबिन में बिल लाकर इस फैसले को वापस नही लिया तो जन संघर्ष मोर्चा व्यापक आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा व बागेश्वर कुमाऊं के अभिन्न अंग हैं और रहेंगे। हम अल्मोड़ा—बागेश्वर को कुमाऊं से टूटने नही देंगे। उन्होंने कहा कि रथयात्रा का उद्देश्य ही यह है की शासन—प्रशासन के तानाशाही रवैये की कड़ी खिलाफत होगी। यह यात्रा अल्मोड़ा व बागेश्वर से शुरू होकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों को जायेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में अधिकाधिक युवाओं को मोर्चा से जोड़ा जायेगा। प्रेस वार्ता में व्यापार मंडल उप सचिव राहुल बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, दिलजोद सिंह आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *