HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सरदार बल्लभ भाई पटेल व स्व. इंदिरा गांधी का भावपूर्ण स्मरण

अल्मोड़ा: सरदार बल्लभ भाई पटेल व स्व. इंदिरा गांधी का भावपूर्ण स्मरण

✍️ जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि दी, देश में योगदान को किया याद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज यहां जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती और आयरन लेडी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया और श्रद्धांजलि सभा कर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने दोनों महान नेताओं को नमन करते हुए उनके विचारों व संघर्षों को याद किया। वक्ताओं ने सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए कहा कि वह देश के पहले गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री रहे, जिन्होंने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने कई आर्थिक और सामाजिक सुधार देखे। उनकी दृढ़ता का उदाहरण 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत है। वक्ताओं ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने गरीबी उन्मूलन और हरित क्रांति जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के गरीब और वंचित वर्गों के जीवन को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। इस मौके पर उनकी राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने और कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। साथ ही सरदार बल्लभ भाई पटेल अमर रहे, इंदिरा गांधी अमर रहे के नारे लगाए। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, अमरजीत सिंह भाकुनी, रमेश नेगी, प्रकाश चंद्र पांडे, प्रकाश बिष्ट, जगदीश तिवारी, नवीन चंद्र, विपुल कार्की आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments