HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पुलिस बल ने ली राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ, मार्चपास्ट किया

अल्मोड़ा: पुलिस बल ने ली राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ, मार्चपास्ट किया

ADVERTISEMENTS

✍️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने पुलिस लाइन में दिलाई शपथ

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां पुलिस महकमे ने आज लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई। इस मौके पर एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस को राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाये रखने के लिए स्वयं को स​मर्पित करने की शपथ दिलाई। साथ ही जनमानस में ऐसी भावना जागृत करने के लिए पुलिस बल ने मार्च पास्ट निकाला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के मार्ग निर्देशन में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन अल्मोड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां उन्होंने पुलिस बल को शपथ दिलाई। इस मौके पर सीओ विमल प्रसाद, सीएफओ नरेंद्र कुंवर सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा जनपद के समस्त थानों, पुलिस चौकियों व फायर स्टेशनों में संबंधित प्रभारियों द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई, तत्पश्चात लोगों में एकता व अखण्डता की भावना को जागृत करने के लिए मार्च पास्ट किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments