HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत व बचाव कार्य के...

Bageshwar News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत व बचाव कार्य के निर्देश, डीएम विनीत कुमार ने किया आइआरएस के प्रशिक्षण का समापन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिलाधिकारी विनीत कुमार ने आपदा न्यूनीकरण एवं आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला और तहसील स्तर पर गठित आइआरएस की आनलाइन प्रशिक्षण का समापन किया।

सोमवार को आपदा राहत और बचाव कार्य करने वाले कर्मचारियों के आनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने आपदा न्यूनीकरण, राहत व बचाव कार्यों के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों को गंभीरता से लें। आपदा के समय सटीक सूचनाओं का भी आदान-प्रदान करना है। फील्ड स्तरीय अफसर अपने क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। मुस्तैदी के साथ कार्य करेंगे। आपदा के न्यूनीकरण राहत एवं बचाव के संबंध में आनलाइन ट्रेनिंग आइआरएस टीम के विशेषज्ञ बीबी गणनायक ने तमाम जानकारी प्रदान की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, मुख्य चिकित्साधिकारी बीडी जोशी, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीके सक्सेना, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

अन्य खबरें

Bageshwar : एएनएम ट्रेनिंग स्कूल को अन्यत्र शिफ्ट करने की सुगबुगाहट से भड़का आक्रोश, तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर निकाली भड़ास

Someshwar : हाल में पेयजल के लिए कई दिनों तक रुलाने वाली सोमेश्वर की पलयूड़ा—हटयूड़ा पेयजल योजना फिर चरमराई, टोटासिलिंग में पांच दिन में फटी लाइन दुरूस्त नहीं हो सकी, ग्रामीण पेयजल के लिए बेहद परेशान

Bageshwar : अतिवृष्टि से भारी नुकसान के बाद भी सुध नहीं लेने से भड़के काफली कमेड़ा के ग्रामीण, डीएम कार्यालय परिसर में पहुंचकर किया प्रदर्शन

Bageshwar : आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत व बचाव कार्य के निर्देश, डीएम विनीत कुमार ने किया आइआरएस के प्रशिक्षण का समापन

BREAKING : कोरोना की दूसरी लहर से जीत के करीब पहुंचे अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपद, आज दोनों जिलों 3-3 नये केस

BAGESHWER : गांव में पहली बार गैस वाहन पहुंचा, तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे, विधायक दास के प्रयासों से पूरी वर्षों पुरानी मुराद, अब तक 20 किमी दूर जाते थे गैस भराने

Bageshwar : मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति से नाराज हुए डीडीओ, कपकोट विकासखंड के स्थलीय निरीक्षण पर पहुंचे तिवारी, जरूरी निर्देश दिए

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments