HomeUttarakhandAlmoraशराब का नशा: सोमेश्वर में इंडेन गैस की गाड़ी सीज, चालक गिरफ्तार,...

शराब का नशा: सोमेश्वर में इंडेन गैस की गाड़ी सीज, चालक गिरफ्तार, बाइक चालक तथा उत्पाद मचाने वाले भी पकड़े

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला अंतर्गत सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने चेकिंग के दौरान इण्डेन गैस के चालक त्रिलोक सिंह पुत्र मोहन सिंह कार्की निवासी लोहाथल, थाना बेरीनाग, जिला पिथौरागढ़ को नशे में वाहन संख्या यूके 04 सी—5344 को चलाते पाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए सीज कर लिया। इसके अलावा थानाध्यक्ष ने चेकिंग के दौरान सोमेश्वर क्षेत्र में गोकुलानन्द जोशी पुत्र उर्वादत्त जोशी, निवासी ग्राम पोथिंग, थाना कपकोट, बागेश्वर को शराब के नशे में उत्पात मचाते पकड़ा। उन्होंने उसे उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा—81 के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
उधर दन्या थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चालक जीवन राम पुत्र जोगा राम, निवासी फल्यांट, थाना दन्या को गिरफ्तार कर लिया और उसकी मोटरसाईकिल संख्या यूके 04 एए—3834 को सीज कर लिया। वजह थी कि वह शराब के नशे में वाहन चला रहा था।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments