Almora News: क्षेत्र के विकास के लिए उठाउंगा हर कदम—विधायक

— मनोज तिवारी ने भ्रमण कर जताया आभार, फूलमालाओं से स्वागतसीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ानवनिर्वाचित विधायक मनोज तिवारी अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के तहत आज निकटवर्ती पपरसैली,…

— मनोज तिवारी ने भ्रमण कर जताया आभार, फूलमालाओं से स्वागत
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नवनिर्वाचित विधायक मनोज तिवारी अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के तहत आज निकटवर्ती पपरसैली, कसारदेवी, डीनापानी, कफड़खान आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यापारियों, जनता व कांंग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क किया और चुनाव में विजय दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान जगह—जगह विधायक का फूलमालाओं से स्वागत हुआ।

भ्रमण के दौरान जगह—जगह अपने संबोधन में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि विधानसभा की जनता ने उन पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें विधानसभा भेजा है, इसके लिए वे जनता के सदा सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब अल्मोड़ा विधानसभा का विकास ही उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।

भ्रमण कार्यक्रम में उनके साथ विभिन्न जगहों पर सेवादल जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य संजय वाणी, जिला पंचायत सदस्य जीवन भण्डारी, प्रधान मटेना अर्जुन सिंह मुस्यूनी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन मेहरा, हवालबाग कांंग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, ग्राम प्रधान सरला बलवंत राम टम्टा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश ठठोला, पूर्व प्रधान नारायण सिंह, पूर्व उप प्रधान तारा चन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री तारू तिवारी, पूर्व प्रधान पुष्कर आर्या, मनोज वर्मा, नन्दन कुमार, संतोष कुमार, ईश्वर सिंह, दिनेश पिलख्वाल, महेश देवड़ी, पदराम, संदीप मेहता, ललित मेहता, बबलू तिवारी, वीरू सिंह, पूरन सिंह, किशन सिंह, प्रताप राम, चन्दन कनवाल, जीवन सिंह मेहरा, दीवान सिंह मेहरा, रमा मेहरा, राजेन्द्र सिंह मेहरा, रणजीत सिंह मेहरा, नन्दन सिंह मेहरा, पूरन सिंह मेहरा, चन्दन सिंह मेहरा, गोविन्द सिंह महरा सहित सैकड़ों कांंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *