HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : छह माह तक बंद रहे होटल, फिर भी भेज...

Almora News : छह माह तक बंद रहे होटल, फिर भी भेज दिए पेयजल बिल, होटल व्यावसायियों ने सीएम से लगाई गुहार

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

होटल एसोसिएशन अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के अल्मोड़ा आगमन पर उन्हें लॉक डान अवधिक के दौरान अप्रैल से सितंबर माह तक पेयजल बिलों को माफ करने की अपील की है। ज्ञापन में कहा गया है कि कोविड—19 के चलते केंद्र व राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार 20 मार्च 2020 से 30 सितंबर 2020 तक होटल व्यावसाय पूरी तरह बंद रहा। जिसका पर्यटन व्यावसाय पर बड़ा ही प्रतिकूल असर पड़ा। जिस कारण होटल व्यावसायियों की आर्थिक स्थिति बेहद प्रतिकूल रही। इस स्थिति में भी ​जल संस्थान द्वारा होटल व्यावसायिों को पेयजल बिल निर्गत किये जा रहे हैं, जो व्यवहारिक नही है। छह माह तक होटल व्यवसाय बंद रहने की स्थिति में पेयजल का कोई भी उपचोग नही किया गया है। उन्होंने सीएम से आग्रह किया कि अप्रैल से सितंबर माह 2020 तक के पेयजल बिलों को पूर्ण रूप से माफ किये जाये, ताकि होटल व्यावसायियों को कुछ राहत मिल सके। ज्ञापन में अध्यक्ष पूरन सिंह अधिकारी सचिव हरीश चंद्र जोशी के हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments