HomeUttarakhandBageshwarहिमालयन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैंनेजमेंट के चेयरमैन डा. बाफिला नहीं रहे

हिमालयन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैंनेजमेंट के चेयरमैन डा. बाफिला नहीं रहे

बागेश्वर जिले में शोक की लहर फैली, कई लोगों ने जताया गहरा दुख

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः पर्वतीय महापरिषद के पूर्व अध्यक्ष और लखनऊ स्थित हिमालयन इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (हिमालयन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स) के चेयरमैन डा. दिलीप सिंह बाफिला का निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। उनके निधन पर जिला समेत उनके गांव छूरिया में शोक की लहर दौड़ गई है।

जिले में मेडिकल कालेज और इंजीनियरिंग कालेज बनाने का उनका सपना था। जिस पर कार्य भी प्रारंभ कर दिया था। बिलौना में पांच हेक्टेयर भूमि भी क्रय कर ली थी। जिसमें भवनों का निर्माण इसबीच तेजी चल रहा था। वह 1980 में लखनऊ चले गए थे। पर्वतीय समाज के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया है। जिले के 150 से अधिक लोगों को रोजगार भी प्रदान किया है। वह सात भाई-बहनों में चौथे नंबर के थे। उनके एकाएक चले जाने से जिला समेत पर्वतीय समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है।

उनके निधन पर पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, विधायक सुरेश गढ़िया, पूर्व विधायक बलवंत भौर्याल, ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी, जिपंअ बसंती देव, नगर पंचायत कपकोट अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, भगत डसीला भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments