HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: दुष्कर्म के दोनों मामलों के आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा: दुष्कर्म के दोनों मामलों के आरोपी गिरफ्तार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में दुष्कर्म के दो मामलों के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक मामला पॉक्सो एक्ट का है।
दन्या थाने के अंतर्गत एक महिला ने इसी माह की बीती 16 तारीख को दन्या थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि थाना दन्या के मल्ला गैराड़ निवासी बालम सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस थाना दन्या में एफआईआर पंजीकृत की गयी। इधर पुलिस टीम ने आरोपी बालम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd

ऐसा ही एक मामला थाना लमगड़ा का है। जिसमें थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने 21 अप्रैल 2025 को लमगड़ा थाने में उसके साथ दुष्कर्म होने की तहरीर दी। आरोपी उसी के गांव का है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर विवेचना की। थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी ने बताया कि विवेचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(2) (एफ) बीएनएस व 5(एन)(जे)(आईआई)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments