HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में रिजॉर्ट संचालक से हरियाणा के पर्यटक ने की अभद्रता, मुकदमा...

अल्मोड़ा में रिजॉर्ट संचालक से हरियाणा के पर्यटक ने की अभद्रता, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

📌 अभद्रता पर उतरा पर्यटक, फोन भी छीन कर तोड़ डाला

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। दन्या में एक रिजॉर्ट संचालक के साथ पर्यटक द्वारा अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में रिजॉर्ट की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर टूरिस्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मिली जानकारी अनुसार महेश चंद्र वर्मा निवासी हाउस नंबर 539/17 सूनारन वाली गली, रेलवे रोड, रोहतक, हरियाणा ने इत्मिनान स्टेट नौगांव चलनीछीना में दो कमरे बुक किये थे। पर्यटक का कहना है कि उन्हें बिनसर, कसार की लोकेशन बताई गई थी और दूसरी दिशा में ठहरा दिया गया। जिस बात को लेकर उसने नाराजगी जताई। साथ ही बकाया राशि देने से भी इंकार कर दिया।

रिजॉर्ट संचालक अमित कांडपाल का कहना है कि जब उन्होंने पयर्टक को समझाने का प्रयास किया तो वह अभद्रता पर उतर आया। इस बीच जब उन्होंने अपनी सुरक्षा मं वीडियो बनाने का प्रयास किया तो पयर्टक ने उनका फोन छीनकर तोड़ दिया।

इधर दन्या थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि तहरीर में लगाए गए आरोपों के आधार पर हरियाणा के पर्यटक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

बागेश्वरः रात पौड़ी बैंड के जंगल में आग, सुबह तक जंगल खाक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments