HomeAccidentउत्तराखंड : दुल्हन लेने आए थे बाराती, हुए तेज रफ्तार कार के...

उत्तराखंड : दुल्हन लेने आए थे बाराती, हुए तेज रफ्तार कार के शिकार, दो की मौत

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार। यहां दो युवक मथुरा से दुल्हन लेने के लिए बारात के साथ आए थे, लेकिन क्‍या पता था कि ये उनके जीवन का आखिरी सफर होगा। शुक्रवार देर रात हरिद्वार में कार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जानकारी के अनुसार मथुरा से एक बारात शुक्रवार शाम हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में आई थी। बारात दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बने श्यामसुंदर भवन में ठहरी थी। रात 12 बजे के करीब दो बाराती हाईवे किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। कि तभी तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस के मुताबिक, मथुरा से एक बारात शुक्रवार को हरिद्वार के कनखल आई थी। बारात दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बने श्यामसुंदर भवन में ठहरी थी। रात के समय राजाबाबू वर्मा व महेश वर्मा निवासीगण चौक बाजार, भरतपुर गेट, थाना कोतवाली, जिला मथुरा हाईवे किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।

बताया गया क‍ि जिस कार से यह हादसा हुआ वह देहरादून की ओर से आ रही थी। टक्‍कर इतनी भीषण थी क‍ि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया क‌ि मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में – रैगिंग का वीडियो वायरल, 27 MBBS छात्रों के सिर मुंडवाए

हल्द्वानी : हरीश रावत की सीट लालकुआं में भितरघात, ये तीन नेता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

उत्तराखंड : गंगनहर में गिरने के बाद से लापता हुए छात्र का शव बरामद

UKSSSC Update : सहायक अध्यापक LT के प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन पर लगी रोक, जारी हुआ आदेश

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments