पनुवानौला। वर्ष 2019-2020 की उत्तराखंड संस्कृत बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हर्षित जोशी की उनके गांव व क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। हर्षित मूल रूप से अल्मोड़ा जिले विकासखण्ड धौलादेवी की ग्रामसभा नायल के तोक बुधमन्या के निवासी हैं। हर्षित जोशी के राज्य मे प्रथम स्थान अर्जित करने की भनक लगते ही ग्रामसभा नायल के ग्राम प्रधान निरंजन शर्मा, मधुलता शर्मा, सुरेश जोशी व जागेश्वर के विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, भाजपा नेता रमेश बहुगुणा, सुभाष पाण्डेय, गौरव पाण्डेय आदि समेत कई लोगों ने ख़ुशी व्यक्त की और उन के उज्जल भविष्य की कामना की है। वही मिष्ठान वितरण भी हुआ।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS



