HomeCovid-19हल्द्वानी का मिनी स्टेडियम Covid Care Center के रूप में चिन्हित, यहां...

हल्द्वानी का मिनी स्टेडियम Covid Care Center के रूप में चिन्हित, यहां होंगी सारी व्यवस्थाएं, जानिये डीएम ने किसको क्या सौंपी जिम्मेदारी….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी
हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम को Oxygen युक्त कोविड केयर सेंटर के रूप में चिन्हित कर दिया गया है। यहां अब केंद्र संचालन को विभागीय अधिकारी तैनात होंगे।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मिनी स्टेडियम में कोविड केयर सेन्टर के सफल संचालन के लिए विभागीय अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। उन्होने बताया कि प्राचार्य/चिकित्सा अधीक्षक एसटीएस के लिए कम 04 डाक्टरों की एक पैनल नियुक्त किया जायेगा, जो कि व्हाट्सप/अन्य सूचना माध्यमों से मिनी स्टेडियम में तैनात डाक्टरों से सम्पर्क में रहते हुए आवश्यक सलाह मुहैया करायेंगे।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उत्तराखंड : यहां Drug inspector ने थानाध्यक्ष को भिजवाये Remedicivir Injection, जांच में निकले नकली, फिर खुला गोरखधन्धे का यह राज

शुरूआती सप्ताह के प्रत्येक दिन कोविड-19 संबंधी 01 वरिष्ठ चिकित्सक मिनी स्टेडियम के मेडिकल टीम से समन्वय हेतु राउंड पर रहेगे। मुख्य नगर निगम आयुक्त, नगर निमग द्वारा सपफाई, मेडिकल एवं नाॅन मेडिकल कूड़े का निस्तारण प्रतिदिन के आधार पर शासन द्वारा एसओपी के अनुसार करवाया जायें। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. रश्मि पंत को मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में मेडिकल स्टाफ की डयूटी लगाना एवं उनको आवश्यक प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा टीम को चिकित्सा सामाग्री, पीपीई किट के साथ-साथ बाॅडी बैग इत्यादि उचित संख्या में उपलब्ध कराया जाने को कहा।

उत्तराखंड में फूटा कोरोना बम, आज मिले 7 हजार 783 नए संक्रमित, 24 घंटों में 127 की गई जान

डीएम गर्ब्याल ने बताया कि मिनी स्टेडियम में 100 बेड की आवश्यकतानुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी ड्यूटी लगाने के लिए तत्काल कार्यवाही करेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्तमान में प्रत्येक 08 घन्टे की शिफ्ट में दो-दो प्रान्तीय रक्षक दल के कार्मिक लगाए जायें, जिनकी डयूटी 24 घन्टे चलेगी एवं कोविड केयर सेन्टर चालू होने के दिन से चार-चार पीआरडी सेवकों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें।

Haldwani : काठगोदाम में मिली धारचूला से लापता हुई किशोरी, पुलिस ने समझा—बुझा कर परिजनों के किया सुपुर्द

उन्होने कहा कि अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी, अधिशासी अभियंता विद्युत, यान्त्रिक बाजपुर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी कोविड केयर सेन्टर में अवस्थापना सुविधाओं के सुचारू होनेे तक स्वंय अथवा आपके द्वारा नामित सहायक अभियंता उपस्थित रहेंगे और व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि व्यवस्था सुचारू होने पर एक समक्ष सहायक अभियंता को उपजिलाधिकारी विवेक राय से समन्वय हेतु नामित करेंगे, जो प्रत्येक दिन उपस्थित रहेंगे तथा रात के समय एक समक्ष अवर अभियंता की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी व्यवस्था में Oxygen concentrator जो कि बिजली से चलते है, उनमें निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनी रहे, इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता विद्युत, यान्त्रिक बाजपुर की होगी। इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता लोनिवि हल्द्वानी, नोडल अधिकारी लाॅजिस्टिक द्वारा उपजिलाधिकारी के साथ समन्वय कर आवश्यक लाॅजिस्टिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

हल्द्वानी का मिनी स्टेडियम Covid Care Center के रूप में चिन्हित, यहां होंगी सारी व्यवस्थाएं, जानिये डीएम ने किसको क्या सौंपी जिम्मेदारी…

जिलाधिकारी ने बताया कि अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान मिनी स्टेडियम कोविड केयर सेन्टर में पेयजल आपूर्ति हेतु उत्तरदायी होगे। उक्त कार्य हेतु अधिशासी अभियंता जल संस्थान हल्द्वानी अपने कार्यरत किसी अवर अभियंता को नामित करेंगे। अधिशासी अभियंता विद्युत (शहरी) मिनी स्टेडियम कोविड केयर सेनटर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु उत्तरदायी होगे। उक्त कार्य हेतु अनिवार्य रूप से एक अवर अभियंता की नियुक्ति करेगे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल द्वारा मिनी स्टेडियम कोविड केयर सेन्टर हेतु अग्नि सुरक्षा संबंधी कार्ययोजना बना कर प्रस्तुत करें तथा नियुक्त कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाये।

World Asthma Day : Asthma मरीजों से ज्यादा Sugar, Hypertension and Heart Patients को है Corona infection का खतरा

अधिशासी अभियंता जमरानी बांध निर्माण खण्ड -2 ललित कुमार को कोविड केयर सेन्टर के लिए Facility manager नियुक्त किया जाता है। उपजिलाधिकारी विवेक राय, नोडल अधिकारी/ उप पुलिस अधीक्षक शान्तनु पराशर एवं चिकित्सा नोडल अधिकारीध्अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. रश्मि पंत के आपसी समन्वय से मिनी स्टेडियम कोविड केयर सेन्टर संचालन हेतु उत्तरदायी होंगे।

Breaking News : लगातार बढ़ रहे corona के मामले, corona curfew 10 मई तक हुआ extend, डीएम नैनीताल ने जारी किये यह नये दिशा निर्देश

Haldwani Breaking : कोरोना काल में भीड़ नियंत्रण को मंगलपड़ाव में प्रशासन ने लागू किया odd-even formula, जानिये क्या हैं नये नियम….

Breaking National : डरें नहीं पर तैयार रहें, भारत सहित पूरे विश्व में आने वाली है Corona की Third wave, केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार विजयराघवन ने किया आगाह

Almora Breaking : माला गांव मिले दर्जन भर संक्रमित, Micro Containment Zone घेाषित, यह हैं आदेश…..

Almora Breaking : यहां मिले 210 नए कोरोना संक्रमित, 03 की मौत, अल्मोड़ा लोकल में 58 केस, पढ़िये किन मोहल्लों में मिले संक्रमित….

Big Breaking लखनऊ : Oxygen plant में रीफिलिंग के दौरान धमाका, दो की मौत, सात गम्भीर, कई लोग प्लांट में फंसे

हल्द्वानी का मिनी स्टेडियम Covid Care Center के रूप में चिन्हित, यहां होंगी सारी व्यवस्थाएं, जानिये डीएम ने किसको क्या सौंपी जिम्मेदारी…

Breaking News: तो क्या उत्तराखंड में आज से लग जायेगा लॉकडाउन, सीएम ने बुलाई बैठक, पढ़िये कौन कर रहे पूर्ण लॉकडाउन की वकालत….

UP Breaking : एटा के एएसपी का होम आइसोलेशन में निधन, पंचायत चुनाव के बाद हो गये थे संक्रमित

Breaking News : अल्मोड़ा में कोरोना की घातक लहर, तीन लोगों ने बेस अस्पताल में तोड़ा दम

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments