सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी पिथौरागढ़ के धारचूला से लापता हुई किशोरी को काठगोदाम पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
ADVERTISEMENTS
ज्ञात रहे कि धारचूला थाना पुलिस ने काठगोदाम पुलिस को सूचना दी थी कि धारचूला से एक किशोरी लापता हो गई है। सूचना के बाद काठगोदाम पुलिस चौकस हो गई। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ मल्ला काठगोदाम में चैकिंग अभियान शुरू कर दिया।
इसी दौरान एक वाहन में उक्त युवती बैठी मिली। जिसके बाद इस किशोरी को काठगोदाम थाने लाया गया। इसके बाद लड़की के परिजनों को सूचित किया गया। जिसके बाद किशोरी की काउंसिलिंग की गई और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।