HomeAccidentहल्द्वानी : स्कूटी व बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन...

हल्द्वानी : स्कूटी व बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

हल्द्वानी | पिता के साथ घर लौट रहे एक युवक की बाइक सामने से आ रही स्कूटी से भिड़ गई। हादसे में पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक की एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुखानी थाने के एएसआई उमेश लोहनी के मुताबिक बिठौरिया निवासी 18 वर्षीय शिवम बुधवार रात पिता बनवारी लाल के साथ बाइक से घर लौट रहा था। पिता-पुत्र दोनों निजी कार्य से बाजार आए थे। लौटते समय लालडांठ शांतिनगर के पास सामने से आई तेज रफ्तार स्कूटी और उनकी बाइक भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार पिता-पुत्र और स्कूटी सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। राहगीरों ने खून से लथपथ घायलों को एसटीएच पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को एसटीएच में उपचार के बाद घायल बनवारी लाल को डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन उनके बेटे शिवम की मौत हो गई। देर शाम शव को मोर्चरी में शिफ्ट कराया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शिवम के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शिवम पिता के साथ खेती-बाड़ी करता था। वहीं दो अन्य घायलों के बारे में पुलिस के पास जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि घायलों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments