HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : 1 किलो से अधिक स्मैक के साथ कांस्टेबल समेत तीन...

हल्द्वानी : 1 किलो से अधिक स्मैक के साथ कांस्टेबल समेत तीन गिरफ्तार

हल्द्वानी समाचार | नैनीताल पुलिस और एसओजी टीम को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक कांस्टेबल समेत तीन लोगों को 1075.1 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और लालकुआं कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ यह बड़ी कामयाबी हासिल की है।

गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर टीम लालकुआं सुभाष नगर बैरियर के पास चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान मो.सा. स्प्लेंडर प्लस (UK-19-8276) में सवार तीन युवकों को रोका तो तीनों के कब्जे से कुल 1075.1 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जहां तीनों को मौके से गिरफ्तार कोतवाली लालकुआ में धारा- 8/21/60 अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की। वहीं वाहन को सीज कर दिया।

अभियुक्तगण

1- मोरपाल उम्र 20 वर्ष पुत्र लीलाधर निवासी दुनका आनन्दपुर जिला बरेली यूपी। (420.9 ग्राम स्मैक बरामद)
2- अर्जुन पाण्डे उम्र 21 वर्ष पुत्र मनोज कुमार पाण्डे निवासी- आजादनगर बरेली यूपी। (439.9 ग्राम स्मैक बरामद)
3- रविन्द्र सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी सिलाना, बागपत यूपी। (214.3 ग्राम स्मैक बरामद)

पूछताछ में पता चला कि रविन्द्र सिंह पुलिस विभाग में कांस्टेबल है, जो बरेली जिले में नियुक्त है। फिलहाल उच्चाधिकारियों से अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं तीनों के आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

इस बड़ी सफलता पर पुलिस टीम को DGP अशोक कुमार ने 25 हजार रुपये और SSP नैनीताल ने 2,500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस टीम में संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं, उ.नि. गौरव जोशी, कानि. दयाल नाथ, कानि. चन्द्र शेखर, कानि. अशोक कम्बोज, कानि. भानु प्रताप SOG, कानि. दिनेश नगरकोटी SOG शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments