HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : रेलवे के कॉपर वायर चोरी करने वाले दो कबाड़ी सहित...

हल्द्वानी : रेलवे के कॉपर वायर चोरी करने वाले दो कबाड़ी सहित पांच लोग गिरफ्तार

हल्द्वानी| हल्द्वानी काठगोदाम लालकुआं के मध्य रेल विद्युतीकरण के लिए तैयार की जा रही ओएचई कैटेनरी कॉपर वायर के साथ रेलवे सुरक्षा बल ने दो कबाड़ी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पकड़े गए पांचों लोगों से रेलवे सुरक्षा बल ने चोरी का कॉपर वायर बरामद किया है। रेलवे सुरक्षा बल ने पकड़े गए पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जिसके बाद न्यायालय ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल इज्जत नगर प्रमोद कुमार ने बताया कि 15 मई को हल्द्वानी-लालकुआं के मध्य मजार के पास अज्ञात लोगों ने चलती विद्युत लाइन से कॉपर का तार काट लिया और फरार हो गए। रेलवे सुरक्षा बल ने रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर जांच पड़ताल प्रारंभ की जिसकी विवेचना सहायक उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र सिंह रेसुब पोस्ट काठगोदाम द्वारा की।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पाण्डेय एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रमोद कुमार ने इस घटना को गंभीर मानते हुए तुरंत टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिये जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने एक टास्क फोर्स का गठन किया जिसमें निरीक्षक रणदीप कुमार काशीपुर, निरीक्षक तरुण वर्मा लालकुआं, सहायक उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र सिंह, उप निरीक्षक जयपाल सिंह, सीआईबी लालकुआं की टीम के अलावा स्थानीय पुलिस की मदद से टास्क फोर्स ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया जिन्होंने चोरी से काटा हुआ यह माल दो कवाड़ियों के हाथ बेच दिया। युवकों की निशानदेही पर टास्क फोर्स टीम ने उन दोनों कवाड़ियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। रेलवे सुरक्षा बल ने इनके कब्जे से करीब 47 किलोग्राम ओएचई कैटेनरी कॉपर वायर बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब पैतीस हजार आंकी गई है।

पकड़े गए चोरों में 20 वर्षीय शाहरूख अहमद पुत्र इसरार अहमद निवासी लाईन नम्बर-17 वार्ड नम्बर 25 हल्द्वानी थाना बनभूलपुरा, 19 वर्षीय फैसल उर्फ जीरो पुत्र शकील अहमद निवासी अन्सारी कॉलोनी गौलापार थाना-काठगोदाम, 19 वर्षीय गुलफाम उर्फ गुल्लू उर्फ कोहिनूर पुत्र सलमान उर्फ चन्दा निवासी गफूर हलवाई की दुकान के पीछे लाईन नम्बर 17 वार्ड नम्बर 25 हल्द्वानी थाना बनभूलपुरा के अलावा माल खरीदने वाले कबाड़ी 19 वर्षीय शाहजेब पुत्र मो. बाबू निवासी मोहम्मदी मस्जिद इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा, 42 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र रामदास निवासी शनिबाजार मण्डीगेट वार्ड नम्बर 23 हल्द्वानी थाना बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

‘हम वो आखिरी पीढ़ी है, जिनके पास ऐसी मासूम मां है जिनका….. IAS ने शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments