HomeAccidentहल्द्वानी : टायर फटने के बाद पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी की...

हल्द्वानी : टायर फटने के बाद पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी की मौत

Nainital | नैनीताल के कालाढूंगी में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। गड़प्पू के पास एक कार का अचानक टायर फट गया। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत हो गई।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात मोहित पाल पुत्र स्वर्गीय प्रमोद पाल और उनकी पत्नी प्रियंका पाल हाल निवासी 3 आरडी फ्लोर झिलमिल कॉलोनी नई दिल्ली अपने गांव कालाढूंगी जा रहे थे। इस दौरान कार का अचानक टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को निकाला। पुलिस ने दोनों के शवों को हल्द्वानी मोर्चरी भिजवा दिया है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

हल्द्वानी : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान युवक की मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments