हल्द्वानी: अरविंद पांडे ने पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान धन सिंह रावत के लिए कही ये बात

0

हल्द्वानी। हल्द्वानी पहुंचे राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं गदरपुर से भाजपा के विधायक अरविंद पांडे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण कर हरियाली के प्रति हरेला पर्व की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील भी की।


ADVERTISEMENTS

अरविंद पांडे ने धन सिंह रावत के लिए कही ये बात

अरविंद पांडे ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बीच भ्रष्टाचार को लेकर चल रही जुबानी जंग पर मीडिया से बात करते हुए कहा की कांग्रेस के लोग जिस तरीके से उत्तराखंड के लोकप्रिय मंत्री धन सिंह रावत पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं वह पूरी तरह से गलत है। कांग्रेस खुद भ्रष्टाचार में लिप्त थी इसी वजह से उनकी सरकार 2017 और 2022 में नहीं आ सकी उन्होंने कहा कि धन सिंह रावत पर गणेश गोदियाल राजनीति से प्रेरित होकर आरोप लगा रहे हैं।

कांग्रेस की सरकार में NH-74 समेत कई घोटाले हुए जिन पर कोई भी कार्यवाही कांग्रेस सरकार द्वारा नहीं की गई जबकि भाजपा सरकार में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को भी भ्रष्टाचार के मामले में जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा। अरविंद पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करता है यदि सरकार में रहकर कोई भी गलत काम करेगा तो उसके खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी।

Uttarakhand: रिश्तेदार के वहा से लौट रहे थे कार सवार,रपटे में बही कार- एक की मौत

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1