HomeAccidentगरमपानी बाजार में तेज रफ्तार केमू बस का कहर, यात्रियों—राहगीरों में चीख—पुकार

गरमपानी बाजार में तेज रफ्तार केमू बस का कहर, यात्रियों—राहगीरों में चीख—पुकार

सड़क मार्ग से लगी दुकानों में जा घुसी यात्री बस

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd

यहां हल्द्वानी से रानीखेत जा रही केमू की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर गरमपानी के पास दुकानों में जा घुसी। जिससे राहगीरों और यात्रियों में चीख—पुकार मच गई। इस दुर्घटना में कई लोग चोटिल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को सुबह करीब 11 बजे हल्द्वानी से रानीखेत जा रही केमू की बस संख्या यूके 04 पीए 0737 तेज गति से गरमपानी क्षेत्र में स्थित बाजार क्षेत्र में दुकानों में जा घुसी। जिसके बाद बस में बैठे यात्रियों और दुकानदारों में चीख—पुकार मच गई। संयोग से इतनी भीषण दुर्घटना में ​भी किसी की जान नहीं गई। बस के तेज रफ्तार से दुकानों की ओर बढ़ने से पूर्व ही वहां खड़े लोग इधर—उधर भागने में सफल हो गये।

इस दुर्घटना में एक दुकानदार व बस चालक घायल हो गया। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार, तहसीलदार मनीषा बिष्ट मौके पर पहुंचे और घायलों को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बाद में घायल बस चालक मौका देख मौके से फरार हो गया।

इधर इस घटना से आक्रोशित ग्राम प्रधान कन्नू गोस्वामी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इसी जगह बार के भीतर एक ट्रक घुस गया था। आज फिर इसी तरह की घटना हो गई। उन्होंने कहा कि एनएच की लापरवाही से यहां अकसर हादसों का खतरा बना हुआ है। पूरी गरमपानी बाजार में, जहां भीड़—भाड़ रहती है कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है। जिस कारण वाहन यहां बहुत तेज गति से गुजरते हैं और दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इसके अलावा सड़क में बारिश के चलते जगह—जगह गढ्ढे हैं, जिससे वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। इधर एसआई दिलीप कुमार ने दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments