उत्तराखंड : स्टील फैक्ट्री में धमाका, 15 श्रमिक बुरी तरह झुलसे

1
उत्तराखंड : स्टील फैक्ट्री में धमाका, 15 श्रमिक बुरी तरह झुलसे

Roorkee Steel Factory Blast | रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव स्थित एक स्टील फैक्ट्री में बुधवार की आधी रात के समय तेज धमाका हुआ, इस हादसे में 15 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।


ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना को छुपाने की कोशिश की। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही घायलों को मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। मुजफ्फरनगर पुलिस के सूचना देने पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

मंगलौर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने फैक्ट्री में धमाके की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस को मुजफ्फरनगर से सूचना मिली थी। जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। अगर कोई तहरीर देगा तो कार्रवाई जरूर की जायेगी।

ADVERTISEMENTS