HomeUttarakhandAlmoraक्वारब–सिरसा क्षेत्र में गुलदार का आतंक, ग्रामीणों में दहशत

क्वारब–सिरसा क्षेत्र में गुलदार का आतंक, ग्रामीणों में दहशत

ADVERTISEMENTS

बकरी को बनाया निवाला, कुत्तों पर भी झपटा

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

क्वारब, सिरसा, चोपड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से गुलदार की सक्रियता से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार अब दिनदहाड़े पालतू पशुओं पर हमला करने से भी पीछे नहीं हट रहा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

क्वारब के सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल रावत द्वारा अवगत कराया गया कि सोमवार, 8 सितंबर की सुबह लगभग 10 बजे क्वारब क्षेत्र में गुलदार ने दीवान सिंह पुत्र नारायण सिंह की बकरी को निशाना बनाया और उसकी जान ले ली। अचानक हुए इस हमले से पशुपालक को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। वहीं, दोपहर बाद लगभग 4 बजे ग्राम सिरसा, चौनीखेत में गुलदार ने पूरन सिंह जीना के पालतू कुत्तों पर भी हमला करने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ।

लगातार हो रहे इन हमलों से क्षेत्रवासी सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि खेतों और घरों के आसपास गुलदार की मौजूदगी से वे अपने बच्चों और पशुओं को अकेला छोड़ने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने और गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग ने यदि जल्द ही उचित व्यवस्था नहीं की गई तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वे बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उनकी मांग है कि गुलदार को पकड़कर सुरक्षित क्षेत्र में मानव आबादी से दूर छोड़ा जाए, जिससे ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल समाप्त हो सके।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments