HomeUttarakhandBageshwarकुमाऊं रेजीमेंट ने धूमधाम से मनाया महाराजके दिवस

कुमाऊं रेजीमेंट ने धूमधाम से मनाया महाराजके दिवस

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कुमाऊं रेजीमेंट ने सोमवार को बागेश्वर में महाराजके दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने बताया कि यह परंपरा पिछले 60 वर्षों से निभाई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल, 7 सितंबर 1965 को भारत-पाक युद्ध के दौरान कुमाऊं रेजीमेंट की बटालियन को पाकिस्तान के स्यालकोट सेक्टर स्थित महाराजके क्षेत्र पर कब्जा करने का आदेश मिला था। कठिन परिस्थिति और अंधेरी रात में भी वीर जवानों ने दुश्मन के कड़े प्रतिरोध को ध्वस्त कर महाराजके पर कब्जा किया। युद्ध 9 सितंबर तक चला जिसमें सात जवान शहीद और 19 घायल हुए।

भारत सरकार ने इस बहादुरी के लिए एक वीर चक्र, चार मेंशन-इन-डिस्पैच, चार ब्रेव कमेंडेशन कार्ड और बटालियन को थियेटर ऑनर पंजाब से सम्मानित किया।

स्थानीय बारात घर में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्हीं की कुर्बानी से आज देश गर्व से मस्तक ऊँचा किए खड़ा है। इस अवसर पर कैप्टन जयंत गिरी, सुंदर ऐठानी, देव सिंह, मोहन सिंह भंडारी, सूबेदार मेजर दीपक माजिला, नारायण परिहार, हलवदार चंदन नगरकोटी, हर्ष सिंह और मनोज चौहान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments