HomeUttarakhandNainitalअब सिर्फ़ एक हफ़्ते में मिलेगी डिग्री : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का...

अब सिर्फ़ एक हफ़्ते में मिलेगी डिग्री : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब किसी भी छात्र द्वारा डिग्री के लिए आवेदन करने के केवल एक सप्ताह के भीतर ही उपाधि/प्रमाण-पत्र डिस्पैच कर दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd

विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के अनुसार, 24 जुलाई 2025 से अब तक कुल 6,619 डिग्रियों का वितरण हो चुका है। इसमें जुलाई तक 5,679 और अगस्त में 848 उपाधियाँ/प्रमाण-पत्र भेजे गए।

कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा —

“छात्रों को समय पर डिग्री उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब उन्हें महीनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, आवेदन के सात दिन के भीतर ही डिग्री डिस्पैच कर दी जाएगी।”

डेढ़ माह में लिए गए अहम फैसले

कुलपति प्रो. लोहनी के कार्यभार संभालने के बाद विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं—

  • डिग्री व प्रमाण-पत्र वितरण व्यवस्था में तेजी।
  • प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों से ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों तक विश्वविद्यालय की पहुंच।
  • क्षेत्रीय कार्यालयों को सुदृढ़ बनाने की पहल।
  • परीक्षा व शैक्षणिक सेवाओं को ऑनलाइन व पारदर्शी बनाना।
  • शोध व अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा।
  • प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व सुशासन।

शिक्षाविदों का मानना है कि विश्वविद्यालय के ये कदम उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और मुक्त शिक्षा प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments