HomeUttarakhandAlmoraAlmora : छात्रावासों में लगवायें सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, एबीवीपी ने सौंपा...

Almora : छात्रावासों में लगवायें सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोबन सिंह जीना परिसर की अधिष्ठाता छात्र कल्याण से मुलाकात करके छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन अधिष्ठाता छात्र कल्याण को सौंपा। जिसमें अभाविप के प्रदेश सह मंत्री राजन चन्द्र जोशी ने कहा कि अभाविप महिला छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने की मांग करता है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा परिसर में 03 महिला छात्रावास हैं और तीनों छात्रवासों में लगभग 400 से अधिक छात्राएं रहती हैं। उन्हें न चाहते हुए बाजार जाना पड़ता है। छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं प्रदान करना परिसर प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश सह मंत्री राजन जोशी, प्रान्त sfd प्रमुख निर्मल तड़ागी, जिला सयोंजक कमल नेगी, वरुण कपकोट, नगर मंत्री पंकज बोरा, विजय सिंगवाल सार्थक शाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments