HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : इसरो से सम्मानित छात्र को गणेश उपाध्याय ने स्मृति चिन्ह...

किच्छा : इसरो से सम्मानित छात्र को गणेश उपाध्याय ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS

किच्छा। निकटवर्ती ग्राम लालपुर निवासी कक्षा 11 के मेधावी छात्र पुष्पेश जोशी को भारत सरकार अंतरिक्ष विभाग, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन बेंगलुरु (इसरो) द्वारा आयोजित साइबर स्पेस प्रतियोगिता 2020 के मॉडल मेकिंग विज्ञान सिल्क प्रतियोगिता में सम्मानित किए जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राम लालपुर निवासी गिरीश चंद जोशी के मेधावी पुत्र पुष्पेश जोशी द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा इसरो द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किए जाने पर तमाम गणमान्य लोगों ने मेधावी छात्र को बधाई देते हुए सम्मानित किया।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. गणेश उपाध्याय ने मेधावी छात्र को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि कक्षा 6 का विद्यार्थी पुष्पेश जोशी ने देश की मिसाइलों का गहन अध्ययन किया है तथा होनहार छात्र जोशी ने जिस तरह से देश की मिसाइलों के ज्ञान प्राप्त किया है, निश्चित तौर पर अगर इस विद्यार्थी को मिसाइल बॉय कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। पुष्पेश को शुभकामनाएं देते हुए डॉ. उपाध्याय ने कहा कि मेधावी छात्र पुष्पेश आने वाले वक्त में पूरे क्षेत्र के साथ देश का नाम रोशन करेगा।

कार्यक्रम में पुष्पेश जोशी ने बताया कि इसरो द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में उसने साइंस का मॉडल तैयार कर अंतरिक्ष में भेजे जाने वाली प्रक्षेपण यान मिसाइलों में किस तरह ईंधन का प्रयोग किया जाए कि कम से कम लागत में इंजन को चलाया जा सके, इस तकनीक का मॉडल तैयार किया था। डॉ. उपाध्याय ने पुष्पेश जोशी व उसके शिक्षकों तथा परिवार के सदस्यों को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कार्यक्रम में हरिशंकर मठपाल, रघुवर दास जोशी, जनार्दन कांडपाल, रमेश चंद्र जोशी, बंशीधर जोशी, गोविंद बल्लभ भट्ट, देवी दत्त पांडे, महिपाल बोरा, मनोज चौधरी, दीपक पंत, राजू मिश्रा, त्रिलोचन भारती, निर्मला जोशी, चंद्र जोशी, मुनि उपाध्याय, नंदन सिंह नयाल व चंपा नेहाल आदि मौजूद थे।

नहीं गलेगा-सालों चलेगा नया PVC आधार कार्ड, घर बैठे ऐसे मंगाएं

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments