HomeUttarakhandNainitalरामनगर : प्रेमी की आत्महत्या से आहत प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर...

रामनगर : प्रेमी की आत्महत्या से आहत प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर दी जान

रामनगर। यहां रामनगर के छोई गांव में प्रेमी की आत्महत्या से आहत 20 वर्षीय प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवती रामनगर के ही स्पा सेंटर में काम करती थी, जो नागालैंड की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि युवती के प्रेमी ने गुरुवार को ही आत्महत्या की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्रेमी की आत्महत्या से आहत प्रेमिका ने लगाई फांसी

रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवती नागालैंड की रहने वाली थी, जिसका नाम टोनचिंग था। वो यहां स्पा सेंटर में काम करती थी। युवती 5 जून को ही रामनगर आई थी। युवती छोई गांव में अपनी दो सहेलियों के साथ किराए के मकान में रहती थी।

शुक्रवार सुबह ही उसने कमरे के बाहर बनी पानी की टंकी में लगे पाइप में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उसका नागालैंड में एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने भी गुरुवार को आत्महत्या कर ली थी। तभी से युवती सदमे में थी। शायद इसीलिए उसने भी आत्महत्या कर ली। युवती के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है।

हल्द्वानी : रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण मामले में बड़ी अपडेट, जाने हाईकोर्ट ने क्या कहा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments