HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : पूर्व सीएम हरीश रावत दून पहुंचते ही हुए 21...

ब्रेकिंग न्यूज : पूर्व सीएम हरीश रावत दून पहुंचते ही हुए 21 दिन के लिए क्वारेंटाइन, प्रशासन के निर्देश पर स्वयं को सेल्फ क्वारेंटाइन किया

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून पहुंचते ही 21 दिन के लिए क्वारेंटाइन कर दिए गए हैं। हरीश रावत ने स्वयं अपनी फेसबुक वाल पर यह जानकारी शेयर की है। उनका कहना है कि दून प्रशासन के आदेश पर वे क्वारंटाइन में चले गए हैं। और अपने समर्थकों से वे सिर्फ मोबाइल पर ही मिल सकेंगे। उन्होंने कहा है कि कोरोना से सबकी साझी लड़ाई है और वे इस जंग में दून प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

पढ़िए क्या कहा हरदा ने फेसबुक पर…

दोस्तों, आप सबका सामीप्य पाने के लिये मैं देहरादून तो पहुंच गया हूं। प्रशासन ने मुझे 21 दिन सख्त क्वारंटाइन के नियमों का पालन करने के लिये कहा है और मैं पालन करूंगा। क्वारंटाइन के बाद ही आप और हम, निकट से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एक-दूसरे से मिल पायेंगे। तब तक मोबाइल से ही बातचीत करके काम चला लेंगे। यूं भी हम सब लोगों को सामाजिक दूरी का भी पालन करना चाहिये।
मास्क भी पहनना चाहिये। सड़क पर कोई न थूके इसका भी ध्यान रखना चाहिये। इसके साथ बार-बार हाथ धोने चाहिये।इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें को भी खाना चाहिये। कोरोना से लड़ाई साझी है और हम सबको सहयोग करना चाहिये और मैंने भी निर्णय लिया है कि मैं देहरादून प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करूंगा।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments