अल्मोड़ा। नगरवासियों को कटखने बंदरों के आतंक से निजात नहीं मिल पा रही है। मोहल्लों-मोहल्लों में ठिकाना बना चुके बंदर अब जरा भी नहीं हिचक रहे हैं। आए दिन यहां अस्पतालों में बंदरों के काटे जाने के मामले आते रहते हैं। रविवार को यहां पांडेखोला निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग जीवन सिंह कड़ाकोटी पुत्र मोती सिंह को बंदर ने काट लिया। वह घर के परिसर में घुसे बंदर को भगा रहे थे, कि बंदर ने हमला कर दिया और उनके दांये हाथ में काट कर उन्हें जख्मी कर दिया। जिनका यहां जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। यह समस्या नगर में काफी बढ़ गई है। जो लंबे समय से बनी है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


