HomeUttarakhandNainitalअटल उत्कृष्ट राइंका ढोकाने की अभिभावक व विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

अटल उत्कृष्ट राइंका ढोकाने की अभिभावक व विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

👉 शि. अ. समिति के मोहन सिंह छिमवाल

👉 वि.प्रं. समिति के तरुण कुमार कांडपाल अध्यक्ष

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज ढोकाने नैनीताल में सत्र 2023-2024 हेतु शिक्षक अभिभावक समिति एवं विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS

सर्वसम्मति से हुए चुनाव में शिक्षक अभिभावक समिति के मोहन सिंह छिमवाल अध्यक्ष व मोहन चंद्र जोशी कोषाध्यक्ष चुने गये। वहीं, विद्यालय प्रबंधन समिति के ग्राम प्रधान कमोली तरुण कुमार कांडपाल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी के सदस्यों में बाल मुकुंद जीना, गोपालदत्त कांडपाल, तुलसी देवी, माया देवी, आशा जीना, आनंद छिमवाल, पुष्पा देवी तथा यशवंत सिंह जीना नामित किए गए।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके सिंह ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्र कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें, शैक्षिक भ्रमण, प्रोत्साहन राशि, नि:शुल्क गणवेश सहित तमाम योजनाओं के बारे में काफी विस्तार से बताया।

इस मौके पर स्प्रेडिंग स्माइल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कम्प्यूटर लैब की स्थापना हेतु आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिए जाने पर ट्रस्ट की एमडी निष्ठा ठक्कर का आभार जताया गया। कंप्यूटर एजुकेशन व चिराग संस्था का भी कंप्यूटर आदि उपलब्ध कराने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

तरुण कुमार कांडपाल ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मोहन सिंह छिमवाल ने छात्रों के ड्रेस कोड में सुधार हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया। मोहन चंद्र जोशी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर मोहन प्रसाद, तारादत्त कांडपाल, संतोष वर्मा, डॉ. मनोज गैड़ा, मोहन चंद्र, हरीश चंद्र, आनंद प्रकाश, अरविंद कुमार, लता बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह बिष्ट, हेम आर्या, पूरन पंत, दीपक कुमार, उदय शंकर भट्ट, प्रताप सिंह नेगी, ललित भट्ट, टीका सिंह, कमल छिमवाल, संतोष कुमार छिमवाल, हरीश सुयाल आदि मौजूद रहे।

शिक्षण संस्थानों के आस-पास नशे की सामग्री बेचे जाने की जांच हो

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments