HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : यहां तेंदुए का खौफ, वन महकमे की टीम करेगी इलाके...

अल्मोड़ा : यहां तेंदुए का खौफ, वन महकमे की टीम करेगी इलाके में गश्त

CNE REPORTER, ALMORA

👉 वन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, लगेगा पिंजरा

यहां स्यालीधार स्थित केंद्रीय विद्यालय के समीप कुछ दिन पूर्व तेंदुआ दिखाई देने के बाद वन महकमा हरकत में आ गया है। आज वन विभाग की टीम ने तेंदुए की आवाजाही वाले क्षेत्र का भ्रमण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। तय हुआ कि विद्यालय के समीप शीघ्र ही पिंजरा लगाया जायेगा। फिलहाल सुरक्षा कारणों से वन विभाग की टीम इलाके में नियमित गश्त भी करेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व केंद्रीय विद्यालय के समीप एक तेंदुआ देखा गया था। जिस संदर्भ में केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य वीर राम द्वारा वन विभाग को भी अवगत कराया गया था। इसी के तहत आज वन विभाग की टीम केंद्रीय विद्यालय पहुंची। टीम ने मौका स्थल का जायजा लिया।

वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम ने बताया कि स्कूल प्रबंधक द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है। जांच के उपरांत संबंधित उच्च अधिकारियों से बात कर शीघ्र ही यहां पर पिंजरा लगवाने की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है।

इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों के साथ भाजपा के नगर अध्यक्ष एवं सभासद अमित साह ‘मोनू’, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, व्यापार मंडल उपसचिव अमन नज्जौन, अतुल पांडेय, पवन साह, अभिषेक जोशी, वन दरोगा इंद्रा मर्तोलिया, दिनेश रावत, मोहन भाकुनी, नीरज, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

सेना की तोपखाना रेजिमेंट, पहली बार शामिल हुई 05 महिलाएं

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments