सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा पत्रकारों की यहां हुई बैठक में जिला स्तरीय पत्रकार यूनियन का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नव सृजित पत्रकार संगठन का नाम ‘अल्मोड़ा प्रेस यूनियन’ रखा गया। तय हुआ कि शीघ्र ही इसमें नए सदस्यों को जोड़ते हुए संगठन का विस्तार किया जायेगा। बैठक के दौरान प्रथम चरण में सर्वसम्मति से नवीन बिष्ट को अध्यक्ष तथा कंचना तिवारी को महा सचिव चुना गया। वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा प्रेस यूनियन पत्रकार हित में एकजुट होकर कार्य करेगी। समर्पित भाव से पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों को इसमें जोड़ा जायेगा। बैठक में नरेंद्र देव सिंह, दीप बोरा, प्रमोद डालाकोटी, अनिल सनवाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, ललित भट्ट, प्रकाश भट्ट, अमित उप्रेती आदि पत्रकारों ने शिरकत की।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।