शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब, पूरा माहौल शिवमय

✍️ अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपद में पूरे भक्तिभाव से मनाई महाशिव​रात्रि ✍️ मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक व पूजा के लिए लगी भक्तों की…

शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब, पूरा माहौल शिवमय

✍️ अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपद में पूरे भक्तिभाव से मनाई महाशिव​रात्रि
✍️ मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक व पूजा के लिए लगी भक्तों की लाइन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर: महाशिवरात्रि का पर्व आज दोनों जनपदों में पूरे भक्तिभाव व उल्लास के साथ मनाया गया। शिव मंदिर भक्तों की भीड़ से पटे रहे। शिवलिंगों पर जलाभिषेक व पूजा—अर्चना के लिए बारी का इंतजार करना पड़ा। मंदिर परिसर हर—हर महादेव के स्वरों से गुंजायमान रहे। मंदिरों में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

अल्मोड़ा: नगर समेत जिलेभर में महाशिवरात्रि का पर्व शिवभक्तों ने हर्षोल्लास व भक्तिभाव से मनाया। सुबह स्नान करने व व्रत धारण करने के बाद लोगों ने शिव मंदिरों की ओर रुख किया। सुबह से शिव मंदिर भक्तों की भीड़ से पट गए। शिव मंदिरों में मेला लगा रहा। शिवलिंगों पर जल चढ़ाने व मंदिरों में पूजा करने के लिए भक्तों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। बड़ी संख्या में हर शिव मंदिर में लोगों ने पूजा अर्चना की। अल्मोड़ा के नंदादेवी, बद्रेश्वर, कमलेश्वर, बेतालेश्वर व देवस्थल आदि तमाम शिव मंदिरों में सुबह से ही भारी भीड़ जुटी। सूरज चढ़ने के साथ ही भीड़ भी बढ़ती चली गई।
बागेश्वर में शिवमय वातावरण

बागेश्वर: महाशिवरात्रि पर्व पर बागनाथ मंदिर व नीलेश्वर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शिव को जल चढ़ाने के अतिरिक्त लोगों ने सरयू में स्नान व मंदिर परिसर में पूजा-पाठ किया।
मंदिर में दर्शन व जल चढ़ाने के लिए सुबह पांच बजे से ही लोग आने लगे, लेकिन 10 बजे के बाद भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे तक मंदिर परिसर लोगों से भर गया। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को बहुत मशक्कत कर लोगों को संभालना पड़ा। मंदिर के गेट पर भारी जनसैलाब मौजूद था। बगड़ में निर्मित शिव प्रतिमा के अंदर स्थित छोटी गुफा में जाने के लिए भी लोग पंक्तिबद्ध हुए।

नीलेश्वर में भी शिव को जल चढ़ाने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। माल रोड से लेकर ऊपर चोटी तक महिला व पुरुष पुलिस कर्मी भीड़ को नियंत्रित करते रहे। इसके अलावा कपकोट, कांडा, दुग-नाकुरी तहसील के शिव मंदिरों में लोगों का तांता लगा रहा।
सरयू में किया स्नान

बागेश्वर। महाशिवरात्रि पर्व पर जल चढ़ाने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचे। बागनाथ धाम पहुंचे भक्तों ने सरयू के पवित्र जल में डुबकी लगाई। इसके बाद लोग जाते समय बोतल व अन्य जल पात्र में सरयू का जल भर कर ले गए।
पुरोहितों के साथ की आराधना

बागेश्वर। मंदिर में पहुंचे लोगों ने पुरोहितों के साथ देव आराधना की। इस दौरान भारी संख्या में पुरोहित लोगों को गोलाई में बैठाकर तिलक, रोली व कलावा बंधन के साथ पूजा करवाई। भक्तों ने भगवान से कुटुंब के कल्याण की कामना की। पुरोहितों को दान भी दिया गया।
हर-हर महादेव के जयकारे

गरुड़। महाशिवरात्रि का पर्व तहसील क्षेत्र में श्रद्धा व भक्ति के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को सुबह से ही बैजनाथ समेत अन्य शिव मंदिरों में भक्तजनों का तांता लगा रहा। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। प्रसिद्ध बैजनाथ में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। क्षेत्र के चक्रवर्तेश्वर, दिव्येश्वर, तुरियेश्वर, प्रकटेश्वर, कंठेश्वर, ¨घघेश्वर, वृद्ध बागेश्वर, काíतकेश्वर, कपिलेश्वर, सिद्धेश्वर, ¨पगेश्वर समेत विभिन्न शिव मंदिरों में लोगों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर शीश नवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *