सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले में गांव—गांव तक कोरोना पैर पसारते जा रहा है। एक के बाद एक गांव माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तब्दील हो रहे हैं। इस क्रम में अब 05 और गांव माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित हो चुके हैं। जहां आवाजाही के साथ ही कई चीजों पर प्रतिबंध लागू हो गए हैं।

उपजिलाधिकारी सदर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि तहसील अल्मोड़ा के ग्राम हवालबाग एवं ग्राम बिरौड़ा में विगत दिनों कई व्यक्तियों की कोविड जांच के बाद कई लोग कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं। इसके अलावा तहसील सोमेश्वर के ग्राम चनोली में 32 व्यक्तियों एवं तहसील सोमेश्वर के ही ग्राम लखनाड़ी में 22 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई है।
जिससे इन गांवों में संक्रमण फैलने का अंदेशा बढ़ गया है। इस बात को ध्यान में रखकर उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हवालबाग की संस्तुति के आधार पर इन गांवों को अग्रिम आदेशों तक माइक्रो कन्टेनमेन्ट जोन घोषित कर दिया है। जहां आवाजाही प्रतिबंधित हो गई है और कई शर्तें लागू हो गई हैं।
उधर उप जिलाधिकारी सल्ट खुमाड़ ने बताया कि सल्ट ब्लाक के भौनखाल के राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र बड़ेत में निवासरत 11 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुई है। ऐसे में वहां संक्रमण बढ़ने की आशंका प्रबल हो गई है। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भौनखाल की संस्तुति के आधार पर इस ग्राम माइक्रो कन्टेन्मेट जोन घोषित किया है। जहां आवाजाही निषिद्ध कर दी गई है और कंटेनेमेंट जोन की शर्ते अग्रिम आदेशों तक प्रभावी हो गई हैं।
- धौलछीना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के आरोपी को किया गिरफ्तारलंबे समय से न्यायालय में नहीं हो रहा था पेश CNE REPORTER, अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के… Read more: धौलछीना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के आरोपी को किया गिरफ्तार
- कैंची के जाम ने पहाड़ की रफ्तार रोकी: अल्मोड़ा से हल्द्वानी 12 घंटेउक्रांद ने ऑनलाइन दर्शन और शटल सेवा की मांग उठाई सीएनई रिपोर्टर। कैंची धाम में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव… Read more: कैंची के जाम ने पहाड़ की रफ्तार रोकी: अल्मोड़ा से हल्द्वानी 12 घंटे
- वन्यजीव सप्ताह : विद्यार्थियों ने जाना जैव विविधता और संरक्षण का महत्वमौना इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया नैनीताल जू का शैक्षिक भ्रमण सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर… Read more: वन्यजीव सप्ताह : विद्यार्थियों ने जाना जैव विविधता और संरक्षण का महत्व
- जब हुनर ने भरी उड़ान… ‘उत्कर्ष-2026’ में छात्रों की प्रतिभा ने बटोरी खूब वाहवाहीमां अंबे संस्थान के मंच पर दिखा प्रतिभा का संगम खेल भावना और रचनात्मकता ने जीता सबका दिल CNE REPORTER,… Read more: जब हुनर ने भरी उड़ान… ‘उत्कर्ष-2026’ में छात्रों की प्रतिभा ने बटोरी खूब वाहवाही
- माँ अंबे इंस्टीट्यूट में ‘उत्कर्ष-2026’ का भव्य शुभारंभसांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल गतिविधियों में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा मुख्य अतिथि कुंदन लटवाल ने किया उत्साहवर्धन CNE REPORTER, अल्मोड़ा।… Read more: माँ अंबे इंस्टीट्यूट में ‘उत्कर्ष-2026’ का भव्य शुभारंभ









