उत्तराखंड : पिता-पुत्र, दामाद और भांजे ने खेला चरस का खेल, दो गिरफ्तार

किच्छा| उधम सिंह नगर की पुलभट्टा पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी हैं, पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1 किलो 700 ग्राम…

किच्छा| उधम सिंह नगर की पुलभट्टा पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी हैं, पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1 किलो 700 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 03 लाख 40 हजार रुपये आंकी है। चरस चम्पावत से लाई जा रही थी।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलभट्टा पुलिस ने 22 नवम्बर को चेकिंग के दौरान नदेली तिराहे चौकी बरा के पास से मोटर साइकिल संख्या UK06AH-3481 पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली तो उनके पास 1.700 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपी ने अपना नाम जसवंत सिंह उर्फ जस्सू उर्फ गिलासी पुत्र स्व. गुलजार सिंह नि. सलमता थाना नानकमत्ता, दूसरा आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ बिन्दर पुत्र चिम्मन सिंह नि. बिचुवा थाना नानकमत्ता बताया। आगे पढ़े…

पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह गुरुदेव सिंह पुत्र अवतार सिंह नि. बिचुवा बाना नानकमत्ता के रिस्तेदार है, जसवंत सिंह गुरुदेव सिंह का सगा दामाद व जसविंदर सिंह गुरुदेव सिंह का भांजा है तथा उसके बेटे का नाम बलजीत सिंह है यह दोनों पिता-पुत्र चरस का काम करते है यह लोग गनियारों चम्पावत के श्यामू और टिकम से 50 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से चरस लाकर 1 लाख रुपये प्रति किलो के हिसाब से सितारगंज, पुलभट्टा, किच्छा आदि स्थानों में अपने ग्राहको को फुटकर में बेचते है। दोनों ने बताया कि यह चरस वह छेदा लाल गंगवार उर्फ तिवारी नि. बहापुर बहेड़ी को देने जा रहे थे।

बरामदा चरस की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 03 लाख 40 हजार रुपये है। बरामदगी के आधार पर थाना पुलभट्टा में अभियुक्तगणों के विरुद्ध FIR NO-186/2022 U/S 8/20/29/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार शुदा दोनों अभिगण व फरार अभियुक्त गुरुदेव सिंह व उसके पुत्र बलजीत सिंह के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। नशे के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

लालकुआं (बड़ी खबर) : गौला में नहीं खनके फावड़े और बैलचे, सड़कों पर उतरे लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *