HomeCovid-19उत्तराखंड - राहत भरी ख़बर : कोरोना से मौतों का आंकड़ा रहा...

उत्तराखंड – राहत भरी ख़बर : कोरोना से मौतों का आंकड़ा रहा कम, नए संक्रमितों की संख्या में ​भी गिरावट

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

उत्तराखंड में आज जारी हुए मेडिकल बुलिटिन के अनुसार राज्य में 4785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 79 की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTSAd

प्रदेश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 295790 हो गया है, जबकि आज राहत भरी खबर यह है कि आज अन्य दिनों की अपेक्षा जहां मौतें कम हुई हैं, वहीं संक्रमितों की संख्या में भी गिरावट देखी गई है।

आज सबसे अधिक 7019 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए जबकि अभी भी विभिन्न अस्पतालों में 76232 लोग अपना इलाज करा रहे हैं। राज्य में मौतों का आकड़ा बढ़कर 5132 पहुंच गया है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज बागेश्वर में 161, चमोली में 195, चंपावत में 124 तथा देहरादून में आज भी सबसे अधिक 1226 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं। वही आज हरिद्वार में 555, नैनीताल में 442, पौड़ी गढ़वाल में 509, अल्मोड़ा में 320, पिथौरागढ़ में 118, रुद्रप्रयाग में 241, टिहरी गढ़वाल में 348, उधम सिंह नगर में 372 तथा उत्तरकाशी में 174 नए संक्रमित मिले हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments