HomeUttarakhandAlmoraAlmora : पालिका गेट प्रवेश शुल्क को लेकर दर्ज करें आपत्ति व...

Almora : पालिका गेट प्रवेश शुल्क को लेकर दर्ज करें आपत्ति व सुझाव : ईओ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर पालिका परिषद द्वारा बाजार के दो गेटों में प्रवेश शुल्क लगाये जाने को लेकर आपत्ति 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे पालिका सभागार में दर्ज की जायेगी। आपत्तिकर्ताओं का पत्र व्यवहार का पता अपूर्ण होने के चलते संबंधितों तक पत्र पहुंचाने में असुविधा हो रही है। अतएव पालिका ने पुन: अपील जारी की है।

नगरपालिका परिषद, अल्मोड़ा के अधिशासी अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बाजार क्षेत्र के दोनों गेटों में प्रवेश शुल्क उपनियमावली 2021 हेतु ​गत 31, अगस्त, 2021 को समाचार पत्रों के माध्यम से 15 दिन के अन्दर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा के नाम से आपत्ति एवं सुझावों मांगे गये थे। जिस पर सुनवाई की तिथि दिनांक 27 व 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे से नगरपालिका सभागार में नियत की गयी है। इस हेतु आपत्तिकत्ताओं को पत्र के माध्यम से भी सूचित किया गया है। किन्तु कतिपय आवेदनों में पत्र व्यवहार का पता पूर्ण न हो पाने के कारण उन्हें पत्र भेजने में परेशानी हो रही है।

उन्होंने बताया कि ऐसी परिस्थिति में नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा पुन: आम जनता, संस्थाओं, संगठनों से अनुरोध है कि जिस व्यक्ति को पत्र प्राप्त नहीं हुआ है एवं जो व्यक्ति अपने सुझाव देना चाहता है वह नगरपालिका परिषद, अल्मोड़ा के सभागार में 01 अक्टूबर, 2021 को 02 बजे आपत्तियों की सुनवाई हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments