HomeAccidentबाइक-बोलेरो की भीषण टक्कर, अल्मोड़ा का युवक गंभीर, हायर सेंटर रेफर

बाइक-बोलेरो की भीषण टक्कर, अल्मोड़ा का युवक गंभीर, हायर सेंटर रेफर

📌 ढोकाने वाटर वाटरफॉल से अल्मोड़ा लौट रहा था युवक

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी। ढोकाने वाटर वाटरफॉल (Dhokaney Waterfall) से अल्मोड़ा लौट रहे युवक की बाइक बोलेरो से टकराई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के राजपुरा निवासी निशांत कुमार उम्र 17 साल पुत्र अनिल कुमार आज अपनी बाइक संख्या यूके 01 डी 1139 से ढोकाने वाटर वाटरफॉल घूमने आया था। आज रविवार दोपहर के समय वह जब अल्मोड़ा लौट रहा था। तभी खीनापानी व नैनीपुल के बीच में अचानक उसकी बाइक की बोलेरो वाहन संख्या यूके 04 टीए 9639 से जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसके बाद वह बाइक समेत सड़क पर रपट घायल हो गया। यह बोलेरो वाहन पिथौरागढ़ का है तथा हल्द्वानी जा रहा था।

हादसे के बाद तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर क्वारब चौकी से कांस्टेबल आनंद राणा, गोपाल बिष्ट मौके पर पहुंचे। तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी (CHC Suyalbari) पहुंचाया गया।

सीएचसी सुयालबाड़ी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यवीर, जेएनएम कमलेश व खीम ने प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की। डॉक्टर सत्यवीर ने बताया कि युवक को काफी गंभीर चोटें आई हैं। जिस कारण उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गये हैं।

दो-दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलध्ब नहीं हो पाई एक भी एंबुलेंस

घायल युवक को हल्द्वानी रेफर करते वक्त एंबुलेंस समय से नहीं मिलने से काफी दिक्कत पेश आई। सीएचसी सुयालबाड़ी में 108 एंबुलेंस नहीं मिली। तब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी संपर्क किया गया, लेकिन वहां भी यह सुविधा नहीं मिल पाई। जिस कारण हवालबाग, अल्मोड़ा से घायल के लिए 108 बुलवानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे (Almora-Haldwani Highway) एक वीआईपी मार्ग है। जिसमें सैंकड़ों वाहन रोजाना गुजरते हैं। आए दिन यहां दुर्घटनाएं होंती हैं। यहां सीएचसी गरमपानी और सुयालबाड़ी सबसे निकटवर्ती हाईवे से लगे स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसके बावजूद यहां आपतकाल के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाना बेहद खेद का विषय है।

रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments