यहां लखनऊ से एक बड़े हादसे की ख़बर आ रही है। यहां देवा रोड स्थित केटी ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट के चलते दो लोगों की मौत हो गई तथा 7 लोग घायल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई कर्मचारी अभी प्लांट के भीतर ही फंसे हुए हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस के मुताबिक, ऑक्सीजन प्लांट पर ये हादसा रीफिलिंग के दौरान लीकेज की वजह से हुआ है। मृतकों में एक प्लांट का कर्मचारी और दूसरा रीफिलिंग के लिए आया व्यक्ति शामिल है। सभी को गोमतीनगर स्थित लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। ब्लास्ट इतना भीषण था कि आस पास के इलाका भी दहल उठा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।