अल्मोड़ा : दिवंगत व्यापारी नेता सूरज शाह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

✒️ व्यापार मंडल अल्मोड़ा की शोक सभा अल्मोड़ा। व्यापार मंडल की यहां हुई शोक सभा में नगर क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी सूरज साह के आकस्मिक…

भावभीनी श्रद्धांजलि

✒️ व्यापार मंडल अल्मोड़ा की शोक सभा

अल्मोड़ा। व्यापार मंडल की यहां हुई शोक सभा में नगर क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी सूरज साह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

अल्मोड़ा व्यापार मंडल और समस्त पधाधिकारियो द्वारा पूर्व अध्यक्ष और अल्मोड़ा व्यापार मंडल की नींव रहे सूरज साह के आकस्मिक निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया गया।
शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि सूरज साह ने नगर और जिला दोनों के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला और वो अल्मोड़ा व्यापार मंडल के संरक्षक भी रहे।

शोक सभा में नगर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरूरानी, नगर अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव अमन नज्जौन, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन कनवाल, पूर्व नगर व्यापार मंडल सचिव दीप जोशी, रेडक्रॉस के चेयरमैन मनोज सनवाल, गिरीश मल्होत्रा, डॉ. जेसी दुर्गापाल, राघव पंत, दीपू लोहनी, ज्योति कपूर, अंकुर वोहरा, सुनील कपूर, आशुतोष कपूर, गिरीश धवन, विक्की कुमार, अजय कुमार, राम प्रकाश निरंकारी, दयानंद कठैत, आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *