HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : कांग्रेस में शामिल हुए बैंक कालोनी दो नहरिया...

हल्द्वानी न्यूज : कांग्रेस में शामिल हुए बैंक कालोनी दो नहरिया के दर्जनों लोग, इंदिरा ने किया स्वागत

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष के प्रतिनिधि सौरभ भट्ट के नेतृत्व में बैंक कालोनी, दो नहरिया के दर्जनों युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों ने नेता प्रतिपक्ष व स्थानीय विधायिका डा. इन्दिरा हृदयेश व कांग्रेस पर अपना विश्वास जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ली। डा. इन्दिरा हृदयेश ने सबका आभार, धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान जल्दी ही कर दिया जायेगा। आपकी कालोनी में विधायक नीधि से सुंदर पार्क का निर्माण भी करा दिया जायेगा और भी जो समस्याएं उन्हें बताई जाएंगी उनका यथासंभव समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लोगों का प्यार, स्नेह, विश्वास मिल रहा है उससे ऐसा लग रहा है कि अब भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है। लोग भाजपा की कथनी और करनी में अंतर जान चुके हैं। सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है।

आप ही ने मुझे बताया कि आपके क्षेत्र की सड़क भी 13 वर्ष पूर्व मेरे द्वारा ही बनाई गईं थी। और तबसे आज तक इन टूटी सड़कों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। योजना के नाम पर सड़कों के खुदने से हमें कोई नाराजगी नहीं है, नाराजगी है तो उन्हें खुदी छोड़ देने से या केवल मिट्टी से ढक देने से। कर्मचारी परेशान हैं, युवा घर बैठा हुआ है, किसान सड़कों पर है, मंहगाई सिर चढ़ के बोल रही है, महिलाओं की रसोई महंगी हो गई है। भ्रष्टाचार चरम पर है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

कार्यक्रम में उपस्थित एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने नशे की गिरफ्त में आते शहर, प्रदेश पर चिंता व्यक्त की और जल्दी ही इस पर अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने सभी का कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में ग्लेशियर टूटने से राज्य में आई प्राकृतिक आपदा से हुए जान माल के नुकसान पर सभी के द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष वीर सिंह बिष्ट, पूरन चन्द्र जोशी, आशू पडलिया व राजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

आज कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले आनंद सिंह लटवाल,गोकर्ण सिंह धर्मसत्तू, ललित सिंह बृजलाल, भूपेन्द्र सिंह मर्तोलिया, मनोहर जोशी, इन्द्र सिंह बिष्ट, टीएस कार्की,एचएस रावत, जीके जोशी,मदन मोहन डालाकोटी, जीएस नेगी,नारायण सिंह लोधियाल,भुवन चन्द्र गुरूरानी,तरनजीत सिंह, डा. सतेन्द्र सिंह,अनुराग बिष्ट,प्रभात कुमार चौधरी, तारा लटवाल, रमा भण्डारी, गीतिका डालाकोटी,सरोज जोशी, भगवती लोधियाल,कमला गुरूरानी, संगिता चौधरी, सुनीता राणा,मंजू मर्तोलिया, हेमा नेगी, दुर्गा जोशी, बीना बृजलाल, विमला कार्की, हेमा धर्मशत्तू, प्रेमा रावत, हेमलता लोधियाल, नीतू छाबड़ा,गुड़िया छाबड़ा, प्रतिभा सिंह, माया लटवाल, कु. नम्या डालाकोटी  का डा. इन्दिरा हृदयेश ने माला व कांग्रेस का पट पहनाकर पार्टी परिवार में स्वागत किया। इस मौके पर खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया।

अपडेट उत्तराखंड ब्रेकिंग : सीएम योगी भी बेचैन, दो परियोजनाओं में 157 लोग लापता, दस शव मिले, तपोवन सुरंग में फंसे 16 श्रमिक सुरक्षित निकाले, डीजीपी अल्मोड़ा से वापस लौटे

हल्द्वानी ब्रेकिंग : गौला पुल से युवक ने कूदकर की आत्महत्या, मौके पर मौत

चमोली अपडेट : पीएम मोदी और सीएम रावत ने की हताहतों के लिए राहत की घोषणा

हल्द्वानी न्यूज : सड़कों की दुर्दशा पर धरने पर बैठे सुमित संग कांग्रेसी नेता

देखिए, मौत के मुंह से वापस आया यह आदमी, ITBP बनी देवदूत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments