HomeCrimeबच्चों के विवाद में डबल मर्डर, महिला-पुरुष की हत्या; गांव छावनी में...

बच्चों के विवाद में डबल मर्डर, महिला-पुरुष की हत्या; गांव छावनी में तब्दील

UP NEWS | उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार देर रात बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें महिला समेत 2 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

डबल मर्डर की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना खरखौदा इलाके की है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के मृतकों सहित 13 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

शुक्रवार नमाज के वक्त हुआ बवाल

खरखौदा थाना क्षेत्र में गांव सलेमपुर है। जहां दो दिन पहले शुक्रवार को नमाज के दौरान लोग एकजुट हुए थे। इस दौरान यहां दो घरों के बच्चों में कहासुनी हुई थी। बच्चों की लड़ाई में बड़े भी आ गए। झगड़ा बढ़ता चला गया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझाकर मामला शांत करा दिया।

दोनों पक्षों में आमने-सामने फायरिंग

रविवार रात मेहराज और इकबाल दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से फायरिंग और मारपीट होने लगी। ग्रामीण भी गोली चलती देखकर घरों में छुप गए। गोलीबारी में मेहराज उम्र 35 साल और इकबाल की पत्नी अफरोज उम्र 45 साल को गोली गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिवार के लोग सड़क पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने लोगों को किसी तरह से समझा-बुझाकर सड़क खुलवाया।

मौके पर भारी पुलिस तैनात

दो हत्याओं की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष अस्पताल के बाहर ही भिड़ने लगे। पुलिस बल ने उन्हें वहां से अलग कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शांति बनाए रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। लेकिन, वह घर से फरार मिले। सीओ किठौर रुपाली राय ने बताया कि दोनों पक्षों से गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

मस्जिद की दीवार से सटाकर मारी गोली

बताया जा रहा है कि मरने वाला मेहराज दूध का काम करता था। जबकि इकबाल की पत्नी अफरोज किराना दुकान चलाती थी। रविवार शाम जब मेहराज नमाज पढ़ने जा रहा था, तभी दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया और कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। मेहराज को मस्जिद की दीवार से सटाकर गोली मारी गई।

बेटे पर मां के कत्ल का आरोप

मेहराज पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष इकबाल ने पहले मेहराज को गोली मारी। मेहराज पक्ष को फंसाने के लिए इकबाल पक्ष ने खुद ही अफरोज को गोली मार दी। इससे अफरोज की मौत हो गई। मेहराज पक्ष का आरोप है कि अफरोज के बेटे जॉनी ने ही अपनी मां पर गोली चलाई है। घटना के बाद से इकबाल और उसके बेटे फरार हैं।

पुलिस ने खुद दी तहरीर

उप निरीक्षक मुनेश सिंह चौकी प्रभारी बिजली बंबा थाना खरखौदा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मेहराज उम्र 30 वर्ष ( मृतक), सरताज, फैजान पुत्र फारुख, अल्तमश पुत्र सरताज, खालिद, बामिक पुत्र आबिद, इकबाल पुत्र बारी, अफरोज (मृतका) 45 वर्ष पत्नी इकबाल, फिरोज ऊर्फ राहुल पुत्र इकबाल, जुनैद ऊर्फ जुन्नी पुत्र इकबाल, यामीन पुत्र अलाउद्दीन, उम्रदराज पुत्र अलाउद्दीन, साबिर पुत्र अलाउद्दीन सभी पर ग्राम सलेमपुर थाना खरखौदा में मुकदमा किया गया है।

उत्तराखंड : पत्नी का गला घोटकर धारदार हथियार से काट डाला, पति फरार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments