HomeBreaking Newsरामनगर में सात लाख का गांजा बरामद, सागर गिरफ्तार, एक फरार

रामनगर में सात लाख का गांजा बरामद, सागर गिरफ्तार, एक फरार

तस्करी में इस्तेमाल कार और मोटरसाइकिल कब्जे में

रामनगर के ढिकुली क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए I 20 कार से 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर सागर सिंह रावत निवासी नई बस्ती पूछड़ी, रामनगर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान गांजे की रैकी और स्कॉर्ट कर रहा मोटरसाइकिल चालक हर्षित कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त i20 कार और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे ड्रग फ्री देवभूमि-2025 अभियान को सफल बनाने और नैनीताल जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने ढिकुली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देश, क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की जांच की।

कार की तलाशी में मिला 27.12 किलोग्राम गांजा

चेकिंग के दौरान पुलिस ने i20 कार संख्या DL10CS7869 को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से सागर सिंह रावत पुत्र बलवन्त सिंह रावत, निवासी नई बस्ती पूछड़ी, रामनगर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी गई है।

सराईखेत से लाया गया था गांजा

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि गांजा सराईखेत से लाया गया था और इसे गुलरघट में किसी व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था। पुलिस अब गांजे के स्रोत और इसके संभावित खरीदार के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

रैकी और स्कॉर्ट कर रहा आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार, गांजे की तस्करी के दौरान मोटरसाइकिल से रैकी और स्कॉर्ट कर रहा हर्षित कुमार पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल संख्या UK19B-4781 को कब्जे में ले लिया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

कोतवाली रामनगर में मामले में धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

बरामदगी

  • 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा
  • i20 कार संख्या DL10CS7869
  • मोटरसाइकिल संख्या UK19B-4781
  • बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये

गिरफ्तार आरोपी

सागर सिंह रावत पुत्र बलवन्त सिंह रावत
निवासी– नई बस्ती पूछड़ी, रामनगर

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हर्ष बहादुर पाल, हेड कांस्टेबल गगन भण्डारी, कांस्टेबल महबूब आलम, कांस्टेबल सचिन शर्मा और कांस्टेबल आरिफ शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments