HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग : अल्मोड़ा जेल में बंद लखनऊ निवासी पूर्व जिला समाज...

बिग ब्रेकिंग : अल्मोड़ा जेल में बंद लखनऊ निवासी पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी की मौत, बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में हुई थी गिरफ्तारी

ADVERTISEMENTS

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा
दिनांक — 8 सितंबर, 2020

यहां बहुचर्चित एससी, एसटी, ओबीसी दशमोत्तर कक्षाओं की छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में जेल में बंद पूर्व समाज कल्याण की मौत हो गई है। मृतक के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आपराधिक षड्यंत्र कर गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की गई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक गबन के मामले में फंसे उत्तर प्रदेश के लखनऊ के विकासनगर, अलीगंज, सेक्टर—3 निवासी सेवानिवृत्त जिला समाज कल्याण अधिकारी हापुड़ राजेश कुमार सक्सेना पुत्र प्रेम नारायण सक्सेना यहां जेल में बंद चल रहे थे। उनके खिलाफ पूर्व में रानीखेत कोतवाली में धारा 120 बी, 409, 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। उन पर गबन का भी आरोप था।​ बताया जाता है कि कुछ दिनों से उसकी तबियत खराब चल रही थी। दो दिन पूर्व ही तबियत बिगड़ने पर उनका यहां जिला अस्पताल में चेकअप कराया था और उपचार देकर भेज दिया गया था। इधर मंगलवार तड़के राजेश कुमार सक्सेना को अचानक लो ब्लड प्रेसर की तकलीफ हुई। ​तबियत गड़बड़ाने पर आनन—फानन में सुबह करीब 6 बजे उसे यहां जिला अस्पताल लाया गया। मगर अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनकी गत जुलाई माह में गिरफ्तारी हुई थी, उसके बाद न्यायालय के आदेश में जेल भेज दिया गया था। इस मामले में इसी साल जनवरी माह में उपनिबंधक मौनार्ड यूनिवर्सिटी हापुड़ और अन्य अज्ञात बिचौलियों के खिलाफ जिला समाज कल्याण कार्यालय अल्मोड़ा ने मुकदमा दर्ज किया था। इधर जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि जेल से इन्हें सुबह 5.30 बजे लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद अब पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। जिसके बाद ही कुछ कह पाना संभव हो पायेगा।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

10 जनवरी को रानीखेत कोतवाली में दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 10 जनवरी 2010 को कोतवाली रानीखेत में मोनार्ड यूनिवर्सिटी हापुड़ (उत्तर प्रदेश) व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय ने प्राप्त छात्रवृत्ति की 14.23 लाख रुपये कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आपराधिक षड्यंत्र कर गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में की गंभीरता देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई और इसकी विवेचना उप निरीक्षक बसंती आर्या को सौंपी गई थी। बाद में दबिश के दौरान लखनऊ से पूर्व समाज कल्याण अधिकारी हापुड राजेश कुमार सक्सेना पुत्र प्रेम नारायण सक्सेना निवासी विकासनगर, सेक्टर-3 लखनऊ और आइओबी बैंक के सहायक महाप्रबंधक जैन अब्बास पुत्र कमर अब्बास निवासी फूलबाग कॉलोनी, थाना कुडंबा लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस पंचनामे की कार्रवाई में जुटी
इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली से पुलिस पंचनामा आदि की कार्रवाई के लिए रवाना हो गई है। हालांकि यह मामला जेल के आधीन है। इधर कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस अग्रिम कार्रवाइ कर रही है। अभियुक्त पर छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था।

सीएनई में गत 12 जुलाई को प्रकाशित समाचार….

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments