अल्मोड़ा/बागेश्वर: विकास पुरुष थे पंडित नारायण दत्त​ तिवारी

👉 जयंती व पुण्य तिथि पर भावपूर्ण स्मरण, श्रद्धांजलि अर्पित👉 स्व. एनडी तिवारी का विकास में योगदान को किया याद सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: महान स्वतंत्रता…

विकास पुरुष थे पंडित नारायण दत्त​ तिवारी

👉 जयंती व पुण्य तिथि पर भावपूर्ण स्मरण, श्रद्धांजलि अर्पित
👉 स्व. एनडी तिवारी का विकास में योगदान को किया याद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कुशल प्रशासक, उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री एवं आन्ध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे स्व. नारायण दत्त तिवारी को आज अल्मोड़ा व बागेश्वर में उनकी जयन्ती एवं पुण्य तिथि पर याद किया गया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

अल्मोड़ा: यहां नगरपालिका सभागार में आयोजित स्व. एनडी​तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके कार्यों को याद करते हुए कहा कि स्व. नारायण दत्त तिवारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते औद्योगिक सिटी नोएडा बसाई और उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री रहते सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र बसाया। इसे बड़े कार्य ने उन्हें विकास पुरुष की संज्ञा दी है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने बताया कि पंडित स्व. नारायण तिवारी ने केन्द्रीय मंत्री मण्डल में वर्ष 1980 में प्रवेश किया, जहां वे उद्योग, इस्पात, खान, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, विदेश, वित्त व वाणिज्य मंत्रालय के मंत्री रहे और उन्होंने बड़ी कुशलता से इन मंत्रालयों को चलाया।

पूर्व दर्जा मंत्री एडवोकेट केवल सती ने कहा कि स्व. नारायण दत्त तिवारी स्वतन्त्रता आन्दोलन में एक वर्ष तीन माह अपने पिता पूर्णानन्द तिवारी के साथ जेल बन्द रहे। ऐसे बहुत कम उदाहरण हैं, जिसमें देश की आजादी के लिए पिता—पुत्र एक साथ जेल में बन्द रहे हों। अन्य वक्ताओं ने कहा कि इससे पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार व उत्तराखण्ड सरकार से स्व. तिवारी की जयन्ती व पुण्य तिथि प्रतिवर्ष 18 अक्टूबर को सरकारी रूप से मनाने तथा पंडित नारायण दत्त तिवारी को मरणोपरान्त भारत रत्न सम्मान देने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। वक्ताओं ने इस मांग को दोहराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी व संचालक कार्यक्रम आयोजक पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती ने किया।जिसमें विधायक मनोज​ तिवारी मुख्य अतिथि, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, राजेन्द्र बाराकोटी, सभासद हेम चन्द्र तिवारी, सौरभ वर्मा, पूर्व सभासद अशोक पाण्डे, भारत रत्न पाण्डेय, पीसी तिवारी, गोपाल चौहान, सरिता टम्टा, लता पाण्डे, मनोज सनवाल, डे-केयर सेन्टर के अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, चन्द्रमणि भट्ट, आशीष वर्मा, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, प्रो. अरुण पन्त, केबी पाण्डे, दीवान सिंह बिष्ट, रूप सिंह बिष्ट, भूपेन्द्र जोशी, जया जोशी, राधा बिष्ट, कवीन्द्र पन्त, जैबुलनिशा, कौस्तुब पाण्डे आदि शामिल रहे।

बागेश्वर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री नारायाण दत्त तिवारी की जन्मतिथि व पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने कहा कि तिवारी विकास पुरुष हैं। आज भी जिले में जिनता भी विकास दिख रहा है, उन्हीं के मुख्यमंत्री काल में हुआ है। ऐसा विकास अन्य किसी भी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में नहीं हुआ है। एचएमटी फैक्ट्री रानीबाग उन्हीं की देन थी। आज की सरकारों ने उसे बंद कर दिया है। लोगों को रोजगार देने वाली फैक्ट्री बंद हो गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, लोकमणि पाठक, कवि जोशी, गोपा धपोला, राजेंद्र टंगड़िया, गीता रावल, कमल टम्टा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *