HomeUttarakhandAlmoraगौवंश हत्या प्रकरण पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन

गौवंश हत्या प्रकरण पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन

ADVERTISEMENTS

📌 एसडीएम भिकियासैंण के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। क्षेत्र के मोहनरी-बगड़वार में गत दिनों हुए गौवंश हत्या मामले में पुलिस द्वारा गिरफ़्तारी किए जाने के बाद भाजपा ने मामले में गौवंश हत्यारों को कड़ी सजा दिलाये जाने की मांग की है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मसले को लेकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा। साथ ही आज भतरौजखान, ताड़ीखेत, भिक्यासैन, बेतालघाट सहित तमाम क्षेत्रों में जगह—जगह कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका और कांग्रेस पार्टी के मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।

गौवंश हत्या प्रकरण पर प्रदर्शन
गौवंश हत्या प्रकरण पर प्रदर्शन

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इस प्रकरण में दोहरा चरित्र सामने आया है। एक ओर जहां कांग्रेस पार्टी इस मामले को सरकार और प्रशासन की नाकामी बता रही थी और दबी ज़ुबान से कार्यवाही की मांग कर रही थी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता ही गौवंस हत्या व तस्करी में संलिप्त हैं।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने इनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही करने की मांग की है। कहा कि गौमाता सनातन संस्कृति में माता के रूप में पूजनीय है और माता की हत्या करने वालों को कठोर से कठोरतम दंड दिया जाये। साथ ही कहा कि इस मामले की आगे भी जांच की जानी चाहिए। जिससे कि मामले से जुड़े अन्य लोगो का भी खुलासा हो। ज्ञापन देने व प्रदर्शन करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष भिकियासैंण दरबान सिंह बिष्ट, बालम नाथ गोस्वामी, पान सिंह मावड़ी, हरीश ध्यानी, जीवन सिंह, रजत सिंह, दिनेश आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments