रामनगर। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल रामनगर ने आज उपजिलाधिकारी रामनगर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को पत्र भेजकर हाथरस (उत्तरप्रदेश) में अनुसूचित जाति की बहन के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद मृत्यु पर दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए फांसी देने की मांग की गई और अपराधियों की चल अचल संपत्ति पर पीड़िता के परिवार को अधिकार दिए जाने की भी मांग की गई।
ADVERTISEMENTS
इस मौके पर विहिप जिला सामाजिक समरस्ता प्रमुख विजेन्द्र सिन्हा, प्रखण्ड अध्यक्ष सूरज चौधरी, प्रखण्ड गौरक्षा प्रमुख अंकुर शर्मा, प्रखण्ड सह संयोजाक नितेश शर्मा, अधिवक्ता राजेश शर्मा, इकाई गौरक्षा प्रमुख उमेश कुमार, बजरंग दल कार्यकर्ता विवेक पपने सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।