हल्द्वानी : कमिश्नर दीपक रावत ने घर पहुंचकर सीडीएस टॉपर हिमांशु पांडे को दी बधाई

0
कमिश्नर दीपक रावत ने घर पहुंचकर सीडीएस टॉपर हिमांशु पांडे को दी बधाई
कमिश्नर दीपक रावत ने घर पहुंचकर सीडीएस टॉपर हिमांशु पांडे को दी बधाई

हल्द्वानी अपडेट : सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर हिमांशु पांडे (All India Topper Himanshu Pandey in CDS Exam) को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को उनके घर लामाचौड़ पहुंचकर बधाई दी। कमिश्नर रावत ने कहा कि इस तरह के प्रतिभावान छात्रों की सफलता से अन्य युवा भी प्रेरित होते हैं।


ADVERTISEMENTS

कमिश्नर ने सीडीएस टॉपर हिमांशु पांडे को दी बधाई | CDS Topper Himanshu Pandey

रावत ने कहा कि हिमांशु ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से अन्य युवा भी प्रेरित हो रहे हैं। पहले से ही उत्तराखंड के युवाओं में आम्र्ड फोर्सेज के प्रति खासा क्रेज है, जिसे हिमांशु ने और बढ़ा दिया है। हिमांशु ने कहा कि उन्हें 10वें प्रयास में यह सफलता मिली है। इससे पूर्व वह स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) में चार बार स्क्रीन आउट व चार बार कांफ्रेंस आउट हुए हैं।

इस बार बरेली में प्री परीक्षा व बेंगलुरू में एसएसबी दी थी। साथ ही टिप्स देते हुए कहा कि एसएसबी के दौरान इंस्ट्रक्टर के निर्देशों का पालन ध्यान से सुनकर करें। परीक्षा के लिए एनसीईआरटी से सामान्य अध्ययन पर पकड़ बनाएं। यहां हिमांशु पांडे के पिता कमल पांडे, माता दुर्गा पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह आदि उपस्थित रहे।

आईएएस परीक्षा में टॉप 20 स्थान पर रहे अभ्यर्थियों से मिले डॉ जितेंद्र

ADVERTISEMENTS